Q1. ‘सेवा का अधिकार अधिनियम’ के अधिनियमन के संबंध में निम्नलिखित
राज्यों को कालानुक्रमिक रूप से व्यवस्थित करें:
(i) पंजाब
(ii) असम
(iii) महाराष्ट्र
(iv) गुजरात
(a) (i), (ii), (iv), (iii)
(b) (i), (ii), (iii), (iv)
(c) (iii), (iv), (i), (ii)
(d) (iii), (iv), (ii), (i)
Answer – (A)
Q2. ग्लासगो में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा घोषित ‘पंचामृत’ लक्ष्य संबंधित हैं :
(a) विज्ञान और प्रौद्योगिकी से
(b) विदेश नीति से
(c) जलवायु परिवर्तन से
(d) अन्य देशों में निवेश योजनाओं से
Answer – (C)
ग्लासगो COP26 सम्मेलन (नवंबर 2021) में प्रधानमंत्री मोदी ने जलवायु
परिवर्तन से निपटने के लिए पाँच अमृत लक्ष्य घोषित किए जिन्हें ‘पंचामृत’ कहा गया:
§ 2030 तक गैर-जीवाश्म ऊर्जा क्षमता 500 गीगावाट
§ 2030 तक ऊर्जा की 50% जरूरतें नवीकरणीय स्रोतों से
§ 2030 तक कार्बन उत्सर्जन में 1 बिलियन टन की कमी
§ 2030 तक GDP की कार्बन तीव्रता में 45% कमी
§ 2070 तक नेट ज़ीरो का लक्ष्य
Q3. अनुच्छेद 66 के अनुसार, निम्नलिखित में से कौन भारत के उपराष्ट्रपति के चुनाव में हिस्सा
लेते हैं ?
(a) संसद के दोनों सदनों के सभी सदस्य
(b) संसद एवं राज्यों के विधायिका के सदस्य
(c) केवल राज्य सभा के सदस्य
(d) केवल लोक सभा के सदस्य
Answer – (A)
उपराष्ट्रपति का चुनाव संसद के दोनों
सदनों (लोकसभा और राज्यसभा) के निर्वाचित और नामांकित सदस्यों द्वारा किया जाता
है। राज्य विधानसभाओं के सदस्य इसमें भाग नहीं लेते।
Q4. अप्रैल 2025 तक, भारत निम्नलिखित
में से किस अन्तर्राष्ट्रीय अभिसमयों/आयोगों का पक्षकार नहीं है ?
(a) जीव-जंतुओं और वनस्पतियों की
लुप्तप्राय प्रजातियों में अन्तर्राष्ट्रीय व्यापार पर सम्मेलन (CITES )
(b) विश्व विरासत सम्मेलन
(c) व्यावसायिक सुरक्षा और स्वास्थ्य
सम्मेलन
(d) अन्तर्राष्ट्रीय व्हेलिंग आयोग
Answer – (C)
Q5. 101वाँ सांविधानिक संशोधन संबंधित है।
(a) आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग
(ई.डब्ल्यू.एस.) के आरक्षण से
(b) निर्वाचन-क्षेत्रों के परिसीमन से
(c) दलबदल कानून से
(d) राष्ट्रव्यापी वस्तु एवं सेवा कर
(जी.एस.टी.) से
Answer – (D)
101वें संविधान संशोधन अधिनियम, 2016 द्वारा भारत में एकीकृत वस्तु एवं सेवा
कर (GST) लागू किया गया।
Q6. 21वाँ आसियान-भारत शिखर वार्ता कहाँ सम्पन्न हुआ ?
(a) इण्डोनेशिया
(b) फिलिपींस
(c) लाओस
(d) वियतनाम
Answer – (C)
Q7. अनुच्छेद 19(1) के अनुसार निम्नलिखित में से कौन सा/से अधिकार ‘स्वतंत्रता के अधिकार’ में शामिल नहीं है/हैं ?
1. समान अवसरों का अधिकार
2. शांतिपूर्वक सम्मेलन का अधिकार
3. किसी भी पेशे को अपनाने का अधिकार
4. वाक् स्वातंत्र्य और
अभिव्यक्ति-स्वातंत्र्य
(a) केवल 1
(b) 1 और 2
(c) 1 और 3
(d) केवल 4
Answer – (A)
अनुच्छेद 19(1) के तहत स्वतंत्रता के अधिकार में
शामिल हैं:
संवैधानिककानून और नागरिक अधिकार
§ वाक् एवं अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता
§ शांतिपूर्वक सभा का अधिकार
§ संघ बनाने का अधिकार
§ भारत में कहीं भी आवागमन का अधिकार
§ भारत में कहीं भी बसने का अधिकार
§ कोई भी पेशा, व्यवसाय, व्यापार या धंधा करने का अधिकार
“समान अवसर का अधिकार” अनुच्छेद 16 से संबंधित है, जो रोजगार में समान अवसर की गारंटी
देता है।
Q8. किसकी संस्तुति पर मौलिक कर्तव्यों को संविधान में शामिल किया गया था
?
(a) शाह आयोग
(b) प्रशासनिक सुधार आयोग
(c) संथानम समिति
(d) स्वर्ण सिंह समिति
Answer – (D)
1976 में गठित स्वर्ण सिंह समिति ने मौलिक
कर्तव्यों को संविधान में जोड़ने की संस्तुति दी थी, जिसके आधार पर 42वें संविधान संशोधन (1976) द्वारा 10 मौलिक कर्तव्य जोड़े गए।
Q9. लोकपाल व लोकायुक्त अधिनियम, 2013 के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर
विचार करें :
1. लोकपाल की चयन समिति में राज्य सभा का
सभापति भी सम्मिलित होता है।
2. यह भारत के भीतर और बाहर दोनों जगह के
भारतीय लोक सेवकों पर लागू होगा ।
उपरोक्त में से कौन सा/से कथन सही
है/हैं ?
(a) केवल 1
(b) केवल 2
(c) 1 और 2
(d) न तो 1 और न ही 2
Answer – (B)
Q10. निम्नलिखित में से कौन से केन्द्रीय मंत्रालय नागरिक अधिकार संरक्षण
नियम, 1977 को लागू करने के लिए उत्तरदायी हैं ?
1. गृह मंत्रालय
2. सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय
3. अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय
4. जनजातीय कार्य मंत्रालय
(a) 1 एवं 2
(b) 1, 2 एवं 3
(c) 1, 2 एवं 4
(d) 2, 3 एवं 4
Answer – (C)
Q11. अनुच्छेद 32 के अन्तर्गत किस वाद में न्यायालय के आदेशों की ‘ऐच्छिक अवहेलना’ को न्यायालय की अवमानना घोषित किया
गया था ?
(a) नीलाबटी बनाम उड़ीसा राज्य
(b) एम.एल. सचदेव बनाम भारतीय संघ
(c) ग्रेसी बनाम केरल राज्य
(d) गोपी एक्वा बनाम भारतीय संघ
दक्षिण-एशियाईऔर प्रवासी
Answer – (B)
Q12. हाल के दशकों में भारत की निरस्त्रीकरण नीति के बारे में निम्नलिखित
में से कौन सा कथन गलत है ?
(a) भारत सी.सी.डब्ल्यू. (CCW) के सभी पाँच नयाचार (प्रोटोकॉल) का
पक्षकार है ।
(b) भारत एफ.एम.सी.टी. (FMCT) पर सी.डी. (CD) में वार्ता का समर्थन नहीं करता है ।
(c) भारत सी.डब्ल्यू.सी. (CWC) का पक्षकार है ।
(d) भारत ने सी.टी.बी.टी. ( CTBT) पर हस्ताक्षर नहीं किये हैं ।
Answer – (B)
भारत FMCT (Fissile Material Cut-off
Treaty) पर संयुक्त राष्ट्र के निरस्त्रीकरण
सम्मेलन (CD) में वार्ता का समर्थन करता है, पर भारत की कुछ शर्तें हैं। बाकी कथन
सही हैं – भारत CTBT पर हस्ताक्षर नहीं करता, CCW के सभी प्रोटोकॉल का पक्षकार है और CWC का भी पक्षकार है।
Q13. ‘शिक्षा का अधिकार’ से सम्बन्धित निम्नलिखित कथनों पर
विचार कीजिए एवं सही उत्तर का चयन कीजिये :
1. यह ‘सभी के लिए शिक्षा’ के लक्ष्य को हासिल करने का प्रयास करता है ।
2. मूल संविधान के भाग IV में निःशुल्क एवं अनिवार्य शिक्षा का
प्रावधान प्रदान किया गया था ।
3. 91वें सांविधानिक संशोधन के बाद यह मूल
अधिकार बन गया है ।
(a) सिर्फ 1 एवं 2
(b) सिर्फ 2 एवं 3
(c) सिर्फ 1 एवं 3
(d) 1, 2 और 3
Answer – (A)
§ शिक्षा का अधिकार (Right to
Education) का उद्देश्य ‘सभी के लिए शिक्षा’
(Education for All) के लक्ष्य को
प्राप्त करना है, ताकि 6 से 14 वर्ष की आयु के प्रत्येक बच्चे को
निःशुल्क एवं अनिवार्य शिक्षा दी जा सके।
§ मूल संविधान के भाग IV (राज्य के नीति-निर्देशक सिद्धांत) के
अनुच्छेद 45 में प्रारंभ से ही यह प्रावधान था कि
राज्य 14 वर्ष तक के बच्चों को निःशुल्क एवं
अनिवार्य शिक्षा उपलब्ध कराएगा।
§ शिक्षा का अधिकार मूल अधिकार के रूप
में 86वें संविधान संशोधन अधिनियम, 2002 के द्वारा अनुच्छेद 21A के रूप में जोड़ा गया था, न कि 91वें संशोधन से। 91वां संशोधन (2003) मंत्रिपरिषद के
आकार को लोकसभा/विधानसभा के सदस्यों की कुल संख्या के 15% तक सीमित करने से संबंधित था।
Q14. नीति आयोग के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. इसकी स्थापना जनवरी 1, 2014 को हुई थी ।
2. इसे केंद्रीय मंत्रिमंडल के प्रस्ताव
के द्वारा स्थापित किया गया था ।
3. भारत के राष्ट्रपति नीति आयोग के
अध्यक्ष होते हैं 1
उपरोक्त में से कौन सा/से कथन सही
है/हैं ?
(a) 1 और 3
(b) केवल 1
(c) केवल 2
(d) 2 और 3
Answer – (C)
§ स्थापना 1 जनवरी 2015 को हुई, न कि 2014 में।
§ केंद्रीय मंत्रिमंडल के प्रस्ताव से
स्थापित हुआ।
§ प्रधानमंत्री नीति आयोग के अध्यक्ष
होते हैं, राष्ट्रपति नहीं।
Q15. निम्न में से किस संवैधानिक संशोधन के द्वारा मंत्रिमण्डल का आकार
कुल लोक सभा सदस्यों का 15 प्रतिशत कर दिया गया था ?
(a) 91वाँ संवैधानिक संशोधन अधिनियम, 2003
(b) 92वाँ संवैधानिक संशोधन अधिनियम, 2004
(c) 74वाँ संवैधानिक संशोधन अधिनियम, 1992
(d) 86वाँ संवैधानिक संशोधन अधिनियम, 20020
Answer – (A)
91वां संशोधन (2003) मंत्रिपरिषद के आकार को लोकसभा/विधानसभा
के सदस्यों की कुल संख्या के 15% तक सीमित करने से संबंधित था।
Q16. उत्तराखण्ड में मोबाइल न्यायालय के विषय में निम्न कथनों पर विचार
कीजिये और नीचे दिये गये विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिये :
1. मोबाइल ई – न्यायालय परियोजना के तहत न्यायालय
कक्षों, कम्प्यूटर, प्रिंटर और इंटरनेट सुविधा से युक्त
मोबाइल गाड़ियाँ गाँवों में भ्रमण करेंगी ।
2. इसके पीछे विचार यह है कि न्याय, विशेष रूप से दूरस्थ क्षेत्रों में
रहने वाले लोगों के द्वार तक पहुँचाया जा सके
(a) केवल 1
(b) केवल 2
(c) 1 और 2 दोनों
(d) न तो 1 और न ही 2
Answer – (C)
मोबाइल ई-न्यायालय परियोजना में आधुनिक
सुविधाओं वाली गाड़ियाँ गांवों में जाकर न्याय पहुँचाती हैं; उद्देश्य दूरस्थ क्षेत्रों में न्याय
सुलभ कराना है।
Q17. संसद में अपनी राय देने के लिए निम्न में से किस अधिकारी को आमंत्रित
किया जा सकता है ?
(a) महालेखा परीक्षक
(b) महान्यायवादी
(c) भारत के मुख्य न्यायाधीश
(d) राज्यपाल
दक्षिण-एशियाईऔर प्रवासी
Answer – (B)
महान्यायवादी (Attorney
General) संसद में राय दे सकते हैं पर वोट नहीं
कर सकते।
Q18. 2023-24 में, भारत के वैश्विक
व्यापार में आसियान का योगदान प्रतिशत संबंधित, निम्न में से कौन सा लेखांकन सही है ?
(a) भारत के वैश्विक व्यापार का 16 प्रतिशत
(b) भारत के वैश्विक व्यापार का 11 प्रतिशत
(c) भारत के वैश्विक व्यापार का 25 प्रतिशत
(d) भारत के वैश्विक व्यापार का 21 प्रतिशत
Answer – (B)
आसियान भारत के कुल व्यापार में लगभग 11% भागीदारी रखता है।
Q19. निम्नलिखित में से किसके द्वारा उत्तराखण्ड में विधानसभा के अध्यक्ष
एवं प्रोटेम अध्यक्ष की भूमिका का निर्वाह एक से अधिक बार किया गया है ?
(a) हरबंस कपूर
(b) गोविन्द सिंह
(c) अजय भट्ट
(d) प्रकाश पन्त
Answer – (A)
हरबंस कपूर ने उत्तराखण्ड विधानसभा में
अध्यक्ष और प्रोटेम अध्यक्ष की भूमिका एक से अधिक बार निभाई।
Q20. वर्ष 2006 में उत्तराखण्ड में प्रथम एशियाई मेयर सम्मेलन कहाँ आयोजित किया गया
था ?
(a) हरिद्वार
(b) मसूरी
(c) देहरादून
(d) ऋषिकेश
Answer – (C)
2006 में उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून में
एशियाई मेयर सम्मेलन आयोजित हुआ था।
Q21. निम्नलिखित में से कौन सा अभिलेख उत्तराखण्ड में पंचायत द्वारा नहीं
रखा जाता है ?
(a) स्वास्थ्य रजिस्टर
(b) परिवार रजिस्टर
(c) जन्म-मृत्यु पंजीकरण रजिस्टर
(d) अनुदान रजिस्टर
Answer – (A)
पंचायत परिवार रजिस्टर, जन्म-मृत्यु पंजीकरण रजिस्टर और अनुदान
रजिस्टर रखती है, पर स्वास्थ्य रजिस्टर सामान्यत: नहीं
रखती।
Q22. निम्न में से कौन सा युग्म सुमेलित है ?
1. प्रथम वित्त आयोग के अध्यक्ष –
नित्यानंद स्वामी
2. उत्तराखण्ड के प्रथम महाधिवक्ता –
नंदाबल्लभ तिवारी
3. उत्तराखण्ड के प्रथम मुख्यमंत्री –
इंदु कुमार पांडे
4. उत्तराखण्ड की प्रथम महिला राज्यपाल –
मार्गरेट अल्वा
(a) केवल 1
(b) केवल 3
(c) केवल 4
(d) 1 और 3 दोनों
Answer – (C)
§ प्रथम वित्त आयोग के अध्यक्ष – के.सी. नियोगी
§ उत्तराखण्ड के प्रथम महाधिवक्ता – सत्यपाल जैन
§ प्रथम मुख्यमंत्री – नित्यानंद स्वामी।
§ प्रथम महिला राज्यपाल – मार्गरेट अल्वा।
Q23. निम्न में से किस वर्ष में उत्तराखण्ड में जौनसारी, थारू, भोटिया, बुक्सा एवं राजी जनजाति को अनुसूचित
जनजाति घोषित किया गया था ?
(a) 1967
(b) 1968
(c) 1969
(d) 1970
Answer – (A)
1967 में जौनसारी, थारू, भोटिया, बुक्सा और राजी को अनुसूचित जनजाति
घोषित किया गया था।
Q24. आई.एम.एफ. की अप्रैल, 2025 की ‘विश्व आर्थिक दृष्टिकोण’ रिपोर्ट के अनुसार, 2025 में भारत की नॉमिनल ट्रिलीयन
जी.डी.पी. ______ अमेरिकी डॉलर होगी।
(a) 4.187
(b) 4.871
(c) 5.171
(d) 5.923
Answer – (A)
आईएमएफ (IMF) की 2025 की रिपोर्ट के अनुसार, भारत की नॉमिनल जीडीपी (Nominal
GDP) लगभग 4.19 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर होने का अनुमान है।
Q25. निम्न कथनों पर विचार कीजिए :
(1) फेमा 1 जून, 2000 से प्रभाव में आया
।
(2) फेरा मुख्यत: विदेशी ऋण दायित्व के
लिए है ।
उपरोक्त कथनों के संदर्भ में सही कूट
का चयन कीजिए 😐
(a) कथन (1) एवं (2) सही हैं और कथन (2), कथन (1) को स्पष्ट करता है ।
(b) कथन (1) एवं (2) सही हैं और कथन (2), कथन (1) को स्पष्ट नहीं करता है ।
(c) कथन (1) सही है, किन्तु कथन (2) गलत है ।
(d) कथन (1) गलत है, किन्तु कथन (2) सही है ।
Answer – (C)
§ फेमा (FEMA) 1 जून 2000 से लागू हुआ।
§ फेरा (FERA) विदेशी ऋण के बजाय विदेशी मुद्रा प्रबंधन के लिए था, मुख्य रूप से विदेशी लेन-देन पर
नियंत्रण के लिए।
Q26. उत्तराखण्ड के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए और सही
उत्तर का चयन कीजिये :
1. उत्तराखण्ड की कार्यपालिका में
राज्यपाल राज्याध्यक्ष के रूप में सम्मिलित हैं ।
2. इसमें (कार्यपालिका में) मुख्यमंत्री
और उसकी मंत्रिपरिषद भी सम्मिलित है ।
(a) केवल 1 सही है।
(b) दोनों 1 एवं 2 सही हैं ।
(c) केवल 2 सही है ।
(d) न तो 1 न ही 2 सही है ।
Answer – (B)
राज्यपाल राज्याध्यक्ष होते हैं और
कार्यपालिका में मुख्यमंत्री तथा उसकी मंत्रिपरिषद भी शामिल होती है।
Q27. उत्तराखण्ड मानव अधिकार आयोग के विषय में निम्न कथनों पर विचार
कीजिये और नीचे दिए गए विकल्पों में से सही विकल्प का चयन कीजिये :
1. उत्तराखण्ड मानव अधिकार आयोग 13 मई, 2013 को अस्तित्व में आया ।
2. यू. एच. आर. सी. का उद्देश्य शासन में
अधिक जवाबदेही और पारदर्शिता लाना है ।
(a) केवल 1 सही है ।
(b) केवल 2 सही है ।
(c) दोनों 1 और 2 सही हैं।
(d) न तो 1 और न ही 2 सही है ।
Answer – (C)
उत्तराखण्ड मानव अधिकार आयोग 13 मई 2013 को अस्तित्व में आया और इसका उद्देश्य शासन में पारदर्शिता व जवाबदेही
बढ़ाना है।
Q28. विश्व व्यापार संगठन के 13वें मंत्रिस्तरीय सम्मेलन (MC-13) का आयोजन ______ में किया गया था ।
(a) जेनेवा
(b) आबू धाबी
(c) ब्यूनस आयर्स
(d) कैमरून
Answer – (B)
MC-13 का आयोजन फरवरी 2024 में संयुक्त अरब अमीरात के आबू धाबी में
हुआ।
Q29. नीति आयोग के एस. डी. जी. इंडिया इंडेक्स 2023-24 के अनुसार, किस राज्य/किन राज्यों का एस.डी.जी.
इंडेक्स स्कोर सबसे अधिक है ?
1. केरल
2. उत्तराखण्ड
3. गोवा
4. तमिलनाडु
(a) केवल 1
(b) 1 और 2
(c) 2 और 3
(d) 3 और 4
Answer – (B)
केरल और उत्तराखंड सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन
करने वाले राज्य रहे, जिनमें से प्रत्येक को 79 अंक मिले।
Q30. मार्च, 2025 के अन्त तक भारत के विदेशी मुद्रा भण्डार में निम्नलिखित घटकों की
हिस्सेदारी का सबसे बड़े से सबसे छोटे तक का सही अवरोही क्रम क्या है ?
1. स्वर्ण भण्डार
2. विदेशी मुद्रा सम्पत्ति
3. आईएमएफ के पास आरक्षित स्थिति
4. एसडीआर
(a) 1, 2, 3, 4
(b) 3, 2, 1, 4
(c) 2, 1, 4, 3
(d) 4, 3, 2, 1
Answer – (C)
सबसे अधिक हिस्सा विदेशी मुद्रा संपत्ति
(FCA) का होता है, फिर स्वर्ण भंडार, फिर SDR और सबसे कम IMF के पास आरक्षित स्थिति का।
Q31. भारत में गरीबी रेखा का अनुमान लगाने के लिए “जेल में रहने की लागत” की अवधारणा का उपयोग किसने किया था ?
(a) दादाभाई नौरोजी
(b) महात्मा गांधी
(c) सी. डी. देशमुख
(d) वल्लभभाई पटेल
Answer – (A)
दादाभाई नौरोजी ने अपने “पॉवर्टी एंड अनब्रिटिश रूल इन इंडिया” (1901) में ‘जेल में रहने की लागत’ के आधार पर न्यूनतम जीवनयापन की लागत से गरीबी रेखा का अनुमान लगाया
था।
Q32. नीति आयोग की वित्तीय वर्ष 2022-23 के वित्तीय स्वास्थ्य सूचकांक – 2025 की रैंकिंग में कौन सा राज्य शीर्ष पर
रहा ?
(a) ओडिशा
(b) गोवा
(c) केरल
(d) छत्तीसगढ़
Answer – (A)
नीति आयोग के वित्तीय वर्ष 2022-23 के वित्तीय स्वास्थ्य सूचकांक-2025 में ओडिशा शीर्ष पर रहा।
Q33. निम्न सामाजिक कल्याणकारी योजनाओं को कालक्रमानुसार व्यवस्थित करें:
i. समन्वित ग्रामीण विकास कार्यक्रम
(आई.आर.डी.पी.)
ii. ग्रामीण रोज़गार सृजन कार्यक्रम
(आर.ई.जी.पी.)
iii. प्रधानमंत्री रोज़गार योजना
(पी.एम.आर.वाय.)
iv. ग्रामीण भूमिहीन रोज़गार गारण्टी
कार्यक्रम (आर.एल.ई.जी.पी.)
(a) ii, i, iv, iii
(b) i, iv, iii, ii
(c) iii, ii, i, iv
(d) iv, iii, ii, i
Answer – (B)
i. IRDP
(1978)
iv. RLEGP
(1983)
iii. PMRY
(1993)
ii. REGP
(1995)
Q34. भारत के राष्ट्रीय बहुआयामी गरीबी सूचकांक में, निम्नलिखित में से कौन सा सूचक जीवन
स्तर निर्धारण के आयाम में नहीं है ?
(a) पकाने के ईंधन
(b) पीने का पानी
(c) स्कूली शिक्षा के वर्ष
(d) स्वच्छता
Answer – (C)
जीवन स्तर में शामिल होते हैं: पकाने का
ईंधन, स्वच्छता, पीने का पानी, आवास, संपत्ति, बिजली; शिक्षा का आयाम अलग है जिसमें स्कूली शिक्षा के वर्ष शामिल हैं।
Q35. संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन सम्मेलनों के संदर्भ में उस स्थान
का मिलान करें, जहाँ पार्टियों के
सम्मेलन (COP) के सत्र आयोजित हुए/होने हैं :
सत्र
स्थान
1. COP 27 A. बेलेम
2. COP 28 B. बाकू
3. COP 29 C. दुबई
4. COP 30 D. शर्म एल-शेख
(a) 1-A, 2-B, 3-C, 4-D
(b) 1-B, 2-C, 3-D, 4-A
(d) 1-D, 2-C, 3-B, 4-A
(c) 1-C, 2-D, 3-A, 4-B
Answer – (D)
§ COP27 – शर्म अल-शेख (D)
§ COP28 – दुबई (C)
§ COP29 – बाकू (B)
§ COP30 – बेलेम (A)
Q36. वैश्विक पर्यावरण सुविधा (GEF) के बारे में निम्न में से कौन सा/से
कथन सही है/हैं ?
1. प्रारंभिक जी.ई.एफ. स्थापित करने पर
सहमति 1990 में की गई थी ।
2. यू.एन.डी.पी., यू.एन.ई.पी. और विश्व बैंक, जी. ई. एफ. परियोजनाओं को लागू करने
वाले प्रारंभिक भागीदार थे ।
3. भारत जी.ई.एफ. का दाता एवं
प्राप्तकर्ता दोनों है ।
(a) केवल 2
(b) 2 और 3
(c) 1 और 2
(d) उपरोक्त सभी कथन
Q37. उत्तराखण्ड राज्य के बजट 2025-26 के अनुसार, चारधाम सड़क नेटवर्क सुधार के लिए ______ राशि आवंटित की गई है।
(a) ₹20 करोड़
(b) ₹10 करोड़
(c) ₹15 करोड़
(d) ₹25 करोड़
Answer – (B)
चार धाम सड़क नेटवर्क के सुधार के लिए ₹10 करोड़ शामिल हैं।
Q38. उत्तराखण्ड जनगणना – 2011 के अनुसार, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. उत्तराखण्ड में रुद्रप्रयाग जिले की
जनसंख्या सबसे कम है ।
2. उत्तराखण्ड राज्य में नैनीताल का
स्थान जनसंख्या में तीसरा है ।
3. उत्तराखण्ड में लिंगानुपात 963 है ।
4. उत्तराखण्ड में जनसंख्या घनत्व 189 है ।
उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/से कथन
सही है/हैं ?
(a) केवल 2 सही है ।
(b) केवल 1, 2 और 3 सही हैं ।
(c) केवल 1, 3 और 4 सही हैं ।
(d) केवल 3 सही है ।
Answer – (C)
Q39. उत्तराखण्ड के आर्थिक सर्वेक्षण 2024-25 के अनुसार, वर्ष 2024-25 में उत्तराखण्ड के सकल राज्य घरेलू
उत्पाद (स्थिर कीमतों पर) की अनुमानित वृद्धि दर क्या थी ?
(a) 6.31%
(b) 8.52%
(c) 6.61%
(d) 4.22%
Answer – (C)
Q40. उत्तराखण्ड में किस स्थान पर हिन्दुस्तान मशीन टूल्स की इकाई स्थित
है ?
(a) रानीबाग
(b) रानीपुर
(c) काशीपुर
(d) रानीखे
Answer – (A)
Q41. उत्तराखण्ड राज्य के शिल्प उत्पादों को किस ब्राण्ड नाम से बेचा जाता
है ?
(a) हिमबंत ब्राण्ड
(b) देवभूमि ब्राण्ड
(c) चारधाम ब्राण्ड
(d) हिमाद्रि ब्राण्ड
Answer – (D)
Q42. 6th खाद्य सुरक्षा सूचकांक, 2024 में उत्तराखण्ड द्वारा प्राप्त कुल
स्कोर कितना है ?
(a) 48.5
(b) 44.25
(c) 38.75
(d) 37.5
Answer – (C)
Q43. नीति आयोग के एसडीजी इंडिया इंडेक्स, 2023-24
में उत्तराखण्ड का स्कोर कितना है ?
(a) 79
(b) 89
(c) 69
(d) 49
Answer – (A)
नीति आयोग द्वारा जारी एसडीजी इंडिया
इंडेक्स 2023-24 में उत्तराखंड ने 79 अंक प्राप्त कर पहला स्थान हासिल किया।
Q44. NAND गेट के लिए बूलियन व्यंजक क्या है ?
(a) (A + B)’
(b) (A.B)’
(c) A+B
(d) A.B
Answer – (B)
Q45. कम्प्यूटर के प्रोसेसर की गति को मापने के लिए निम्न में से किसका
उपयोग किया जाता है ?
(a) बाइट
(b) बिट
(c) हर्ट्ज
(d) पिक्सेल
Answer – (C)
Q46. ई-मेल भेजने और प्राप्त करने के लिए किस एप्लिकेशन सॉफ्टवेयर का
उपयोग किया जाता है ?
(a) माइक्रोसॉफ्ट वर्ड
(b) माइक्रोसॉफ्ट आउटलुक
(c) माइक्रोसॉफ्ट एक्सेल
(d) माइक्रोसॉफ्ट एक्सेस
Answer – (B)
Q47. क्लाउड कम्प्यूटिंग में Paas का क्या तात्पर्य है ?
(a) प्लेटफॉर्म ऐज़ ए सर्विस
(b) प्रोग्राम ऐज़ ए सर्विस
(c) प्रोडक्ट ऐज़ ए सर्विस
(d) उपरोक्त में से कोई नहीं
Answer – (A)
Q48. एक आदर्श दृढ़ पिण्ड का आयतन प्रत्यास्थता गुणांक है
(a) अनन्त
(b) शून्य
(c) एकांक
(d) कुछ परिमित अल्प मान
Answer – (A)
Q49. कौन सी पंचवर्षीय योजना समावेशी विकास पर केंद्रित थी ?
(a) 9वीं
(b) 10वीं
(c) 8वीं
(d) 11वीं
Answer – (D)
11वीं योजना (2007-12)
Q50. उत्तराखण्ड का जड़ी-बूटी अनुसंधान और विकास संस्थान कहाँ स्थित है ?
(a) जागेश्वर
(b) गोपेश्वर
(c) रामनगर
(d) बागेश्वर
Answer – (B)
Q51. जब दूध, दही में बदलता है तो खट्टा स्वाद का कारण है :
(a) एसीटिक अम्ल
(b) सिट्रिक अम्ल
(c) लैक्टिक अम्ल
(d) टार्टरिक अम्ल
Answer – (C)
दूध के दही बनने की प्रक्रिया में लैक्टोबेसिलस नामक जीवाणु दूध की लैक्टोज शर्करा को
लैक्टिक अम्ल में बदल देते हैं, जिससे खट्टा स्वाद आता है।
Q52. नाभिकीय रियेक्टर में मन्दक के रूप में प्रयोग किया जाता है :
(a) U2O
(b) D2O
(c) Na2O
(d) Cl2O
Answer – (B)
मंदक न्यूट्रॉन की गति को धीमा करते हैं
ताकि श्रृंखला अभिक्रिया नियंत्रित रहे; भारी जल प्रमुख मंदक के रूप में उपयोग होता है।
Q53. ताजमहल के संगमरमर का रंगहीन और चमकहीन होने का कारण है :
(a) अम्ल वर्षा
(b) ओजोन पर
(c) मिथेन
(d) कोहरा
Answer – (A)
अम्ल वर्षा (जिसमें सल्फर डाइऑक्साइड और
नाइट्रोजन डाइऑक्साइड के कारण बनने वाला अम्ल शामिल होता है) संगमरमर (CaCO₃) को क्षति पहुँचाती है, जिससे रंग और चमक कम हो जाती है।
Q54. वायुमण्डल के आधार से शिखर तक उपस्थित वायु में ओज़ोन परत की सघनता
मापी जाती है :
(a) डॉबसन इकाई में
(b) डेसीबल इकाई में
(c) ऐंग्स्ट्रम इकाई में
(d) सेण्टीग्रेड इकाई में
Answer – (A)
ओजोन परत की मोटाई या सघनता को डॉबसन
यूनिट (DU) में मापा जाता है।
Q55. हरे पौधों में खाद्य के रूप में सौर ऊर्जा के भण्डारण की दर कहलाती
है :
(a) प्राथमिक उत्पादकता
(b) द्वितीयक उत्पादकता
(c) तृतीयक उत्पादकता
(d) श्वसन
Answer – (A)
यह वह दर है, जिससे पौधे प्रकाश संश्लेषण द्वारा
कार्बनिक पदार्थ का निर्माण करते हैं और ऊर्जा को भोजन के रूप में संग्रह करते
हैं।
Q56. ऐसी पारस्परिक क्रिया, जिसमें एक जीव को लाभ होता है, परन्तु अन्य को न हानि होती है और न
ही लाभ होता है, कहलाती है :
(a) सहजीविता
(b) सहभोज
(c) परजीविता
(d) शोषण
Answer – (B)
सहभोज में एक जीव को लाभ होता है जबकि
दूसरे पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता। उदाहरण: शार्क और पायलट मछली
Q57. नंदादेवी बायोस्फीयर रिज़र्व के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर
विचार कीजिए :
1. यह विश्व धरोहर स्थल है ।
2. इसके निवासियों में हिम तेंदुआ, कस्तूरी मृग तथा नीली भेड़ (ब्लू शीप)
सम्मिलित हैं ।
नीचे दिये विकल्पों का प्रयोग कर सही
उत्तर चुनिए :
(a) केवल 1
(b) केवल 2
(c) 1 एवं 2 दोनों
(d) न तो 1, न ही 2
Answer – (C)
§ यह विश्व धरोहर स्थल है (UNESCO द्वारा घोषित)।
§ यहाँ हिम तेंदुआ, कस्तूरी मृग, और नीली भेड़ पाई जाती हैं।
Q58. सूची-I एवं II में दिये गये घटकों का मिलान करिए :
सूची-I
सूची -II
A. जैव- आवर्धन
1. ओजोन का निर्माण
B. स्थिर-वैद्युत अवक्षेपण
2. ठोस अपशिष्ट
C. स्थल भराव
3. क्रमिक पोषण स्तरों पर सांद्रता का
निर्माण
D. समतापमण्डल
4. कणिका तत्त्व
कूट :
. A B C D
(a) 3 4 2 1
(b) 1 2 3 4
(c) 2 1 4 3
(d) 4 3 1 2
Answer – (A)
Q59. निम्नलिखित कथनों पर विचार करें :
कथन I : हवा में प्रकाश पानी की तुलना में
तेजी से चलता है ।
कथन II : हवा का अपवर्तनांक पानी से अधिक है ।
(a) कथन I सही है, कथन II गलत है ।
(b) कथन I गलत है, कथन II सही है।
(c) दोनों कथन सही हैं, कथन II कथन I का सही स्पष्टीकरण है ।
(d) दोनों कथन सही हैं, कथन II कथन I का सही स्पष्टीकरण नहीं है ।
Answer – (A)
§ कथन I: हवा में प्रकाश पानी की तुलना में तेजी से चलता है – ✔ सही
§ कथन II: हवा का अपवर्तनांक पानी से अधिक है – ✘ गलत (हवा का अपवर्तनांक ~1, पानी का ~1.33)
Q60. निम्नलिखित कथनों पर विचार करें :
1. रैखिक प्रसार गुणांक की विमा K-1 है।
2. आयतन प्रसार गुणांक की विमा K-1 है ।
(a) 1 और 2 दोनों सही हैं।
(b) 1 सही है परंतु 2 गलत है ।
(c) 2 सही है परंतु 1 गलत है।
(d) 1 और 2 दोनों गलत हैं ।
Answer – (A)
§ रैखिक प्रसार गुणांक (α) की विमा K⁻¹ होती है ✔
§ आयतन प्रसार गुणांक (β) की भी विमा K⁻¹ होती है ✔
Q61. कौन सा युग्म सही सुमेलित नहीं है ?
(a) निषेचन – युग्मक
(b) त्रिकसंयोजन – द्विनिषेचन
(c) प्रांकुर – मूलाग्र
(d) भ्रूणकोष – मादा युग्मकोद्भिद्
Answer – (C)
§ प्रांकुर → भ्रूण का वह भाग, जिससे तना (shoot) विकसित होता है, न कि मूलाग्र।
§ मूलाग्र → भ्रूण का वह भाग, जिससे जड़ विकसित होती है।
Q62. पेनिसिलिन की खोज किसने की थी ?
(a) ई. जे. बटलर ने
(b) वाल्डेयर फ्लेमिंग ने
(c) एलेक्जेन्डर फ्लेमिंग ने
(d) रॉबर्ट हुक ने
Answer – (C)
1928 में ऐलेक्ज़ेंडर फ्लेमिंग ने पेनिसिलिन
की खोज की थी, जो पहली प्रभावी एंटीबायोटिक मानी जाती
है।
Q63. पौधों के वर्गीकरण का सही क्रम होता है :
(a) वर्ग – गण – कुल – वंश – जाति
(c) गण – वर्ग – वंश – कुल – जाति
(b) कुल – गण – वर्ग – वंश – जाति
(d) वंश – कुल – वर्ग – गण – जाति
Answer – (A)
Kingdom → Division → Class → Order (गण) → Family (कुल) → Genus (वंश) → Species (जाति)
Q64. अप्रैल, 2025 में पेश किए गए वक्फ संशोधन विधेयक का मुख्य फोकस क्या था ?
(a) वक्फ सम्पत्तियों का निजीकरण
(b) वक्फ सम्पत्तियों की पारदर्शिता और
बेहतर प्रशासन सुनिश्चित
(c) वक्फ बोर्डों को खत्म करना
(d) धार्मिक संस्थाओं का राष्ट्रीकरण
Answer – (B)
Q65. अप्रैल, 2025 में केंद्रीय मंत्रिमण्डल ने सीमावर्ती गाँवों के विकास के लिए किस
कार्यक्रम को मंजूरी दी थी ?
(a) सांसद आदर्श ग्राम योजना
(b) जीवंत गाँव कार्यक्रम-II (वीवीपी -II)
(c) प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना
(d) दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य
योजना
Answer – (B)
केंद्रीय मंत्रिमंडल ने अप्रैल 2025 में सीमावर्ती गाँवों के विकास हेतु इस
कार्यक्रम को मंजूरी दी थी।
Q66. अप्रैल, 2025 में मनाए गये ‘पोषण पखवाड़ा’ कार्यक्रम का प्राथमिक उद्देश्य क्या
था ?
(a) योग और शारीरिक फिटनेस को बढ़ावा देना
।
(b) पूरे भारत में पोषण में सुधार करना, खासकर महिलाओं और बच्चों के लिए ।
(c) नई स्वास्थ्य सेवा मूल ढाँचा
परियोजनाएँ शुरू करना ।
(d) राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान चलाना ।
Answer – (B)
पोषण पखवाड़ा का मुख्य उद्देश्य
जनजागरूकता द्वारा कुपोषण को कम करना है।
Q67. इसरो का मॉड्यूल 4 अप्रैल, 2025 को वायुमण्डल में पुनः प्रवेश कर गया
तथा हिन्द महासागर में उतरा । मॉड्यूल का नाम बताइए
(a) पीओईएम-एक्स-आर
(b) पीओईएम-4
(c) पीओईएम-6
(d) पीओईएम-के
Answer – (B)
Q68. मार्च, 2025 में भारत सरकार ने “एक राज्य, एक क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक” पहल के तहत कितने क्षेत्रीय ग्रामीण
बैंकों (RRBs) के विलय की घोषणा की ?
(a) 15
(b) 20
(c) 26
(d) 30
Answer – (C)
भारत सरकार ने मार्च 2025 में 26 RRBs के विलय की घोषणा की।
Q69. विकसित भारत यात्रा का एक मुख्य उद्देश्य निम्नलिखित में से किस
क्षेत्र में सूचना का प्रसार करना और पहुँच को सुगम बनाना है ?
(a) पर्यावरण संरक्षण के प्रयास
(b) अंतरिक्ष अन्वेषण में प्रगति
(c) कल्याण और विकास योजनाएँ
(d) पारंपरिक कला और शिल्प को बढ़ावा देना
Answer – (C)
इस यात्रा का उद्देश्य सरकारी विकास और
कल्याण योजनाओं की जानकारी जन-जन तक पहुँचाना था।
Q70. निम्नलिखित में से कौन सा/से कथन जैव-विविधता क्षति के कारण है / हैं
?
1. आवासीय क्षति एवं विखण्डन जंतुओं एवं
पौधों के विलुप्तीकरण के मुख्य कारण हैं ।
2. मानव की गतिविधियों द्वारा प्राकृतिक
संपदा का अधिक दोहन हो जाता है ।
3. जब एक जाति (स्पीशीज) विलुप्त होती है, तब उस पर आधारित दूसरी जंतु एवं पादप
जातियाँ (स्पीशीज) विलुप्त नहीं होती हैं ।
नीचे दिये गये विकल्पों का प्रयोग कर
सही उत्तर चुनिए :
(a) केवल 3
(b) केवल 1
(c) 1 और 2 दोनों
(d) केवल 2
Answer – (C)
§ आवासीय क्षति और विखंडन प्रमुख कारण
हैं।
§ प्राकृतिक संसाधनों का अत्यधिक दोहन
भी कारण है।
§ कथन 3 गलत है: एक प्रजाति के विलुप्त होने से उस पर निर्भर अन्य प्रजातियाँ
भी प्रभावित हो सकती हैं।
§ Q71. सामान्य कोशिकाओं का कैंसरी
नवद्रव्यीय कोशिकाओं में रूपान्तरण को प्रेरित करने वाले भौतिक, रासायनिक अथवा जैविक कारक कहलाते हैं
:
(a) कैंसरजन
(b) मेटास्टेसिस
(c) एलर्जी
(d) एड्स
§ Answer –
(A)
ये भौतिक, रासायनिक या जैविक एजेंट होते हैं, जो कैंसर उत्पन्न कर सकते हैं।
§ Q72. जमैका में किस ऐतिहासिक स्थल को तटीय
कटाव और तूफानी लहरों से खतरा है, जिसके कारण यूनेस्को को 2025 की शुरुआत में एक संरक्षण परियोजना
शुरू करने की पहल करनी पड़ी ?
(a) पोर्ट रॉयल नेवल हॉस्पिटल
(b) रोज हॉल ग्रेट हाऊस
(c) ब्लू एंड जॉन क्रो माउण्टेन
(d) डेवोन हाऊस
Answer – (A)
तटीय कटाव और तूफानों से खतरे के कारण
यूनेस्को ने संरक्षण की पहल की।
§ Q73. सिंगापुर के किस विद्यार्थी ने
मैकेनोजेनेटिक सेलुलर इंजीनियरिंग में अपने काम के लिए अप्रैल, 2025 में ब्रेकथ्रू जूनियर चैलेंज पुरस्कार
जीता था ?
(a) जैस्मीन इयाल
(b) अमांडा चेन
(c) प्रिया नटराजन
(d) ली वेई
Answer – (A)
§ Q74. निम्नलिखित में से कौन से देश ब्रिक्स
के सदस्य हैं ?
1. भारत
2. इंडोनेशिया
3. ईरान
4. मिस्र
5. इथियोपिया
सही उत्तर चुनें :
(a) केवल 1 और 2
(b) केवल 2 और 3
(c) 1, 3, 4 और 5
(d) 1, 2, 3, 4 और 5
Answer – (D)
§ Q75. जनवरी, 2025 में संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार
उच्चायुक्त ने दुनिया भर में मानवाधिकार कार्यों को समर्थन देने के लिए, कितनी धनराशि की अपील की ?
(a) 300 मिलियन डॉलर
(b) 400 मिलियन डॉलर
(c) 500 मिलियन डॉलर
(d) 600 मिलियन डॉलर
Answer – (C)
मानवाधिकार कार्यों को समर्थन के लिए
इतनी राशि की अपील की गई थी।
§ Q76. ‘डिजिलॉकर’ सेवा का क्या उद्देश्य है ?
(a) व्यक्तिगत दस्तावेजों के लिए क्लाउड
स्टोरेज प्रदान करना
(b) ऑनलाइन बैंकिंग सेवाएँ प्रदान करना
(c) ऑनलाइन शॉपिंग की सुविधा प्रदान करना
(d) सरकारी अधिकारियों के साथ वीडियो
कॉन्फ्रेंसिंग सक्षम करना
Answer – (A)
डिजिलॉकर का उद्देश्य नागरिकों को
प्रमाणपत्र, आधार, मार्कशीट जैसे दस्तावेज़ों को डिजिटल रूप में सुरक्षित रखने की सुविधा
देना है।
§ Q77. संयुक्त राष्ट्र ने वर्ष 2025 को किस वैज्ञानिक क्षेत्र के
अन्तर्राष्ट्रीय वर्ष के रूप में नामित किया है ?
(a) कृत्रिम बुद्धिमत्ता
(b) क्वांटम विज्ञान और प्रौद्योगिकी
(c) जैव-प्रौद्योगिकी
(d) नवीकरणीय ऊर्जा
Answer – (B)
संयुक्त राष्ट्र ने क्वांटम विज्ञान और
टेक्नोलॉजी को समर्पित अंतर्राष्ट्रीय वर्ष घोषित किया है।
§ Q78. निम्नलिखित में से किस तकनीक का उपयोग
रोगी की आनुवंशिक संरचना के आधार पर व्यक्तिगत दवा बनाने के लिए किया जाता है ?
(a) सीआरआईएसपीआर
(b) नैनोटेक्नोलॉजी
(c) रोबोटिक्स
(d) बायोप्रिंटिंग
Answer – (A)
CRISPR जीन एडिटिंग तकनीक के
माध्यम से व्यक्ति की आनुवंशिकी को देखकर टेलर-मेड दवाएँ विकसित की जा सकती हैं।
§ Q79. आई.आई.टी. रुड़की द्वारा स्थापित
सेमीकंडक्टर अनुसंधान के लिये उत्तराखण्ड की पहली नेनो- फैब्रिकेशन सुविधा के बारे
में निम्नलिखित में से कौन सा कथन गलत है ?
(a) यह सरकार के सेमीकंडक्टर मिशन का पूरक
है।
(b) यह सरकार के समुद्रयान मिशन का पूरक
है ।
(c) यह सरकार के नैनो मिशन का पूरक है ।
(d) यह क्वांटम मिशन में अनुसंधान का
सहयोग करता है ।
§ Answer –
(B)
यह नैनो-मिशन, क्वांटम मिशन और सेमीकंडक्टर मिशन के
लिए है, समुद्रयान मिशन से इसका सीधा संबंध नहीं
है।
§ Q80. भारतीय सेना और उत्तराखण्ड सरकार
द्वारा आयोजित ‘सूर्य देव भूमि
चुनौती’ कार्यक्रम के बारे
में निम्न में से कौन सा कथन गलत है ?
(a) सेना और नागरिकों के लगभग 150 सदस्यों ने भाग लिया ।
(b) इसमें 210 किलोमीटर की ऊँचाई पर साइकिलिंग शामिल थी ।
(c) इसमें 37 किलोमीटर की गहन ट्रेल रन शामिल थी ।
(d) इसके बाद 8 किलोमीटर की सड़क दौड़ थी ।
Answer – (B)
दूरी 210 किलोमीटर की थी, ऊँचाई नहीं; यहाँ कथन में ऊँचाई लिखा है, जो गलत है।
§ Q81. जनवरी, 2025 में जारी पोप फ्रांसिस की आत्मकथा का
शीर्षक क्या है ?
(a) द जर्नी
(b) होप
(c) फेथ एंड लीडरशिप
(d) द पोंटिफ्स पाथ
Answer – (B)
§ Q82. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अप्रैल, 2025 में बैंकॉक में किस अन्तर्राष्ट्रीय
शिखर सम्मेलन में भाग लिया था ?
(a) आसियान शिखर सम्मेलन
(b) सार्क शिखर सम्मेलन
(c) बिम्सटेक शिखर सम्मेलन
(d) जी-20 शिखर सम्मेलन
Answer – (C)
बैंकॉक में BIMSTEC सम्मेलन आयोजित हुआ था, जिसमें प्रधानमंत्री मोदी ने भाग लिया।
§ Q83. उत्तराखण्ड में स्थित केन्द्रीय सरकार
के संस्थानों के बारे में निम्नलिखित में से कौन सा गलत समेलित है ?
(a) भारतीय पुरातात्विक सर्वेक्षण – देहरादून
(b) राष्ट्रीय जल – विज्ञान संस्थान – रुड़की
(c) वन अनुसंधान संस्थान – देहरादून
(d) शीतजल मत्स्य अनुसंधान निदेशालय – हल्द्वानी
Answer – (D)
§ Q84. उत्तराखण्ड में 2025 में आयोजित होने वाले महोत्सवों /
प्रदर्शनियों/एक्सपो के बारे में निम्न में से कौन सा गलत समेलित है ?
(a) सी.आई.आई. उत्तराखण्ड औद्योगिक शिखर
सम्मेलन और एक्सपो – हरिद्वार
(b) टिहरी झील महोत्सव – टिहरी
(c) अन्तर्राष्ट्रीय योग महोत्सव – ऋषिकेश
(d) इंडो-हिमालयन एक्सपो – देहरादून
Answer – (D)
§ Q85. उत्तराखण्ड में 38वें राष्ट्रीय खेलों के सफल आयोजन के
बाद भारत ______ ओलंपिक की मेजबानी के लिये स्वयं को तैयार कर रहा है ।
(a) 2026
(b) 2036
(c) 2040
(d) 2048
Answer – (B)
38वें राष्ट्रीय खेलों के बाद भारत ने 2036 ओलंपिक की मेजबानी का लक्ष्य रखा है।
§ Q86. निम्नलिखित में से कौन सी पुस्तक
उत्तराखण्ड के प्रसिद्ध लेखक पुष्पेश पन्त द्वारा नहीं लिखी गई है ?
(a) फ्रॉम द किंग्स टेबल टू स्ट्रीट फूड
(b) विक्ट्री मंत्र : द लीडर्स पाथ टू
सक्से
(c) हिमालय के बर्फ
(d) लज्जतनामा
§ Answer –
(C)
यह पुस्तक पुष्पेश पंत की नहीं है; बाकी पुस्तकें उनकी प्रसिद्ध कृतियाँ
हैं।
§ Q87. 38वें राष्ट्रीय खेलों का समापन समारोह
कहाँ आयोजित किया गया ?
(a) हरिद्वार खेल परिसर, हरिद्वार
(b) अन्तर्राष्ट्रीय खेल स्टेडियम, हल्द्वानी
(c) राजीव गांधी अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट
स्टेडियम, देहरादून
(d) मनोज सरकार खेल परिसर, रुद्रपुर
Answer – (B)
§ Q88. सिल्क्यारा सुरंग ______ तक फैली है, इससे गंगोत्री और यमुनोत्री के बीच की
दूरी 20 किलोमीटर से अधिक
कम होने का अनुमान है ।
(a) 2.531 कि.मी.
(b) 3.531 कि.मी.
(c) 4.531 कि.मी.
(d) 6.531 कि.मी.
Answer – (C)
उत्तरकाशी ज़िले की सिल्क्यारा सुरंग 4.531 किमी लंबी है।
§ Q89. निम्नलिखित में से कौन सा/से यूनेस्को
विश्व धरोहर स्थल उत्तराखण्ड में स्थित है/हैं ? सही विकल्प चुनें :
A. फूलों की घाटी
B. काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान
C. भारत के पर्वतीय रेलमार्ग
D. नन्दादेवी राष्ट्रीय उद्यान
(a) केवल A
(b) केवल A और B
(c) केवल A, B और C
(d) क्रेवल A और D
Answer – (D)
फूलों की घाटी और नन्दा देवी राष्ट्रीय
उद्यान उत्तराखण्ड में हैं; काजीरंगा असम में और पर्वतीय रेल मार्ग
हिमाचल/दार्जिलिंग में।
§ Q90. उत्तराखण्ड से निम्नलिखित में से किसे
सामाजिक कार्य के लिये 2025 में पद्म श्री पुरस्कार मिला है ?
(a) डॉ. यशवंत सिंह कटोच
(b) डॉ. माधुरी बर्थवा
(c) श्रीमती राधा बहिन भट्ट
(d) श्री हयूग व कोलीन गंटजर (मरणोपरांत)
Answer – (C)
सामाजिक कार्य के लिए इन्हें पद्मश्री
सम्मानित किया गया।
Q91. अशोक के शिलालेखों के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. अधिकांश अभिलेख प्राकृत भाषा और
ब्राह्मी लिपि में हैं ।
2. मानसेहरा और शाहबाजगढ़ी से प्राप्त
अभिलेख प्राकृत भाषा और खरोष्ठी लिपि में हैं ।
नीचे दिए गए कूट में से सही उत्तर
चुनिए :
(a) सिर्फ 1
(b) सिर्फ 2
(c) दोनों 1 और 2
(d) न तो 1 न ही 2
Answer – (C)
§ अधिकांश अशोक के शिलालेख प्राकृत भाषा
और ब्राह्मी लिपि में हैं।
§ मानसेहरा और शाहबाजगढ़ी के अभिलेख
प्राकृत भाषा में, पर खरोष्ठी लिपि में लिखे गए हैं
(क्योंकि ये उत्तर-पश्चिम भारत में हैं जहाँ खरोष्ठी प्रचलित थी)।
Q92. सूची-I और सूची -II का मिलान करें और नीचे दिए गए कूट से
सही उत्तर चुनिए :
सूची-I ( जीवनचरित)
सूची-II (लेखक)
A. रामचरित
1. पदमगुप्त
B. नवसाहसांकचरित
2. हेमचंद्र
C. कुमारपालचरित
3. संध्याकरनंदी
D. विक्रमांकदेवचरित
4. बिल्हण
(a) A-3, B-1, C-4, D-2
(b) A-2, B-1, C-4, D-3
(c) A-3, B-1, C-2, D-4
(d) A-2, B-3, C-4, D-1
Answer – (C)
Q93. निम्नलिखित ग्रंथों में से कौन से अमीर खुसरो के द्वारा लिखे गये हैं
?
1. खजाइन-उल-फुतूह
2. नूह सिपहर
3. मिफ्ता-उल-फुतूह
4. किरान-उस-सादैन
(a) सिर्फ 1, 2 और 3
(b) सिर्फ 2, 3 और 4
(c) सिर्फ 1, 3 और 4
(d) सभी 1, 2, 3 और 4
Answer – (D)
Q94. कृषि में सुधार हेतु एक अलग विभाग ‘दीवान-ए-अमीर-ए-कोही’ की स्थापना किसके द्वारा की गयी थी ?
(a) अलाउद्दीन खलजी
(b) मुहम्मद तुगलक
(c) फिरोज तुगलक
(d) शेरशाह सूरी
Answer – (B)
कृषि सुधार के लिए विशेष विभाग ‘दीवान-ए-अमीर-ए-कोही’ मुहम्मद बिन तुगलक ने बनाया था।
Q95. चिराग-ए-दिल्ली के नाम से कौन लोकप्रिय थे ?
(a) शेख निजामुद्दीन
(b) नासिरुद्दीन महमूद
(c) फरीदुद्दीन मसूद
(d) कुतबुद्दीन बख्तियार काकी
Answer – (B)
नासिरुद्दीन महमूद को उनके आध्यात्मिक
योगदान के कारण चिराग-ए-दिल्ली कहा जाता है।
Q96. निम्नलिखित घटनाओं को सही कालक्रम के अनुसार व्यवस्थित कीजिए, सबसे पहले की घटना से आखिरी घटना
तक :
I. पानीपत का प्रथम युद्ध
II. खानवा का युद्ध
III. घाघरा का युद्ध
IV. चंदेरी का युद्ध
नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर का चयन
कीजिए :
(a) I, II, III, IV
(b) I, III, II, IV
(c) I, II, IV, III
(d) I, III, IV, II
Answer – (C)
§ 1526 – पानीपत का प्रथम युद्ध
§ 1527 – खानवा का युद्ध
§ 1528 – चंदेरी का युद्ध
§ 1529 – घाघरा का युद्ध
Q97. जहाँगीर के दरबार में प्रसिद्ध चित्रकार कौन थे ?
1. बसावन
2. मनोहर
3. बिशुनदास
4. मंसूर
(a) सिर्फ 1, 2, 4
(d) सभी 1, 2, 3 और 4
(c) सिर्फ 1, 3, 4
(b) सिर्फ 2, 3, 4
Answer – (B)
Q98. भारत में ट्रेड यूनियन आंदोलन के सन्दर्भ में निम्नलिखित कथनों पर
विचार कीजिए :
1. ऑल इंडिया ट्रेड यूनियन कांग्रेस की
स्थापना 1920 में हुई ।
2. लाला लाजपत राय इसके प्रथम अध्यक्ष
चुने गये ।
3. ऑल इंडिया ट्रेड यूनियन फेडरेशन की
स्थापना एस. ए. डांगे द्वारा 1929 में की गई ।
नीचे दिये गये कूट से सही उत्तर चुनें
:
(a) सिर्फ 1 और 2
(b) सिर्फ 1 और 3
(c) सिर्फ 2 और 3
(d) सिर्फ 2 और 4
Answer – (A)
§ AITUC की स्थापना 1920 में हुई थी; अध्यक्ष लाला लाजपत राय बने।
§ ऑल इंडिया ट्रेड यूनियन फेडरेशन 1929 में नहीं, बल्कि ट्रेड यूनियन कांग्रेस के बाद
अलग विचारधारा से कुछ समय बाद बनी थी, पर एस.ए. डांगे ने इसकी स्थापना नहीं की।
Q99. निम्नलिखित में से कौन सा वेद कृष्ण और शुक्ल दो शाखाओं में विभक्त
है ?
(a) ऋग्वेद
(b) सामवेद
(c) यजुर्वेद
(d) अथर्ववेद
Answer – (C)
यजुर्वेद दो शाखाओं में विभक्त है – कृष्ण (कथ्य) और शुक्ल (वैजसनी)।
Q100. यूनानी ग्रंथों में किस प्राचीन नगर को ‘पोलिब्रोथा’ नाम दिया गया था ?
(a) पुरुषपुर
(b) पाटन
(c) अहिछत्रपुर
(d) पाटलिपुत्र
Answer – (D)
यूनानी स्रोतों में पाटलिपुत्र को
पोलिब्रोथा कहा गया है।
Q101. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस द्वारा 1938 में किसको ‘राष्ट्रीय योजना समिति’ का अध्यक्ष नियुक्त किया गया था ?
(a) सरदार वल्लभभाई पटेल
(b) राजेन्द्र प्रसाद
(c) जवाहरलाल नेहरू
(d) जे. बी. कृपलानी
Answer – (C)
1938 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस द्वारा
गठित राष्ट्रीय योजना समिति के अध्यक्ष नेहरू बनाए गए।
Q102. मुस्लिम लीग ने ‘सीधी कार्यवाही दिवस’ कब मनाया ?
(a) 16 अक्टूबर, 1946
(b) 16 अगस्त, 1946
(c) 16 दिसम्बर, 1946
(d) 16 नवम्बर, 1946
Answer – (B)
मुस्लिम लीग ने पाकिस्तान की माँग के
समर्थन में 16 अगस्त 1946 को सीधी कार्यवाही दिवस मनाया।
Q103. ‘द इण्डियन मुसलमान’ पुस्तक किसने लिखी ?
(a) डब्ल्यू.डब्ल्यू. हंटर
(b) चार्ल्स मैकमिलन
(c) सर सैय्यद अहमद खान
(d) एस. एन. राय
Answer – (A)
यह पुस्तक हंटर ने मुस्लिम समाज के
राजनीतिक दृष्टिकोण पर लिखी थी।
Q104. बम्बई में धार्मिक सुधारों का आरम्भ किसके द्वारा किया गया ?
(a) प्रार्थना समाज
(b) देवबंद स्कूल
(c) ब्रह्म समाज
(d) परमहंस मंडली
Answer – (D)
परमहंस मंडली (1840 के दशक में) बंबई में सबसे पहली सुधारक
संस्था थी, प्रार्थना समाज बाद में आया।
Q105. शिक्षा की ‘सार्जेण्ट योजना’ कब आरम्भ की गई ?
(a) 1902
(b) 1944
(c) 1948
(d) 1856
Answer – (B)
शिक्षा में सुधार के लिए सार्जेंट
रिपोर्ट 1944 में प्रस्तुत की गई थी।
Q106. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये :
1. गोरखा प्रशासन के समय न्यायाधीश को ‘विचारी’ कहा जाता था ।
2. अदालत के अन्य न्यायकर्त्ताओं को ‘सभा’ भी कहा जाता था ।
3. त्वरित न्याय हेतु ‘दिव्य’ नामक अधिकारी की नियुक्ति की गई थी ।
उपर्युक्त कथनों में कौन सा/कौन से
सही है/हैं ?
(a) केवल 2
(b) केवल 3
(c) 1 और 2
(d) 2 और 3
Answer – (C)
§ गोरखा प्रशासन में न्यायाधीश को ‘विचारी’ कहा जाता था।
§ अदालत के अन्य न्यायकर्त्ताओं को ‘सभा’ कहा जाता था।
§ ‘दिव्य’ अधिकारी नहीं होता था, बल्कि दिव्य शब्द ईश्वर की शपथ या परीक्षण पद्धति
के लिए प्रयुक्त था, कोई पद नहीं था।
Q107. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए तथा सही कथन / कथनों को चुनिए :
1. सोमचंद ने चार किलेदार नियुक्त किये – कार्की, बोरा, तड़ागी एवं चौधरी ।
2. उपरोक्त सभी को संयुक्त रूप से ‘चार आल’ कहा जाता था ।
(a) केवल 1
(b) केवल 2
(c) 1 और 2 दोनों
(d) न तो 1 न ही 2
Answer – (C)
§ सोमचंद ने कार्की, बोरा, तड़ागी और चौधरी को किलेदार नियुक्त किया था।
§ इन्हें सामूहिक रूप से ‘चार आल’ कहा जाता था।
Q108. औपनिवेशिक काल में उत्तराखण्ड में ‘कमीण’ के क्या कर्त्तव्य थे ?
(a) निर्धारित गाँवों से ‘राजस्व’ एकत्रित करना ।
(b) जलापूर्ति प्रबन्धन करना ।
(c) वनों से भोजन एकत्रित करना ।
(d) विवाह की व्यवस्था करना ।
Answer – (A)
औपनिवेशिक काल में कमीण गाँव से राजस्व
इकट्ठा करने के लिए नियुक्त होता था।
Q109. ‘1857 के विद्रोह’ के सन्दर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. सैय्यद अहमद खान के द्वारा “कॉजेज ऑफ द इंडियन रिवोल्ट” लिखी गयी ।
2. मंगल पांडे को 29 मार्च, 1857 को फाँसी दी गयी ।
3. लखनऊ में हजरत महल ने विद्रोह का नेतृत्व
किया
4. बरेली में नाना साहब ने विद्रोह का
नेतृत्व किया ।
नीचे दिये गये कूट से सही उत्तर चुनिए
:
(a) केवल 1 और 2
(b) केवल 2 और 3
(c) केवल 1, 3 और 4
(d) सभी 1, 2, 3 और 4
Answer – (D)
Q110. निम्नलिखित में से कौन से आयोग ब्रिटिश भारत में अकाल से संबंधित हैं
?
1. कैंपबेल आयोग
2. लयाल आयोग
3. स्ट्रैची आयोग
4. हंटर आयोग
नीचे दिए गये कूट से सही उत्तर चुनें
:
(a) केवल 1, 2 और 3
(b) केवल 1, 2 और 4
(c) केवल 2, 3 और 4
(d) केवल 1, 2 और 3
Answer – (A)
§ कैंपबेल आयोग, लयाल आयोग, स्ट्रैची आयोग अकाल से संबंधित थे।
§ हंटर आयोग शिक्षा से संबंधित था।
Q111. ‘गढ़वाल- यूनियन’ और ‘गढ़वाल हितकारिणी सभा’ की स्थापना किसने की ?
(a) रामशरण रतूड़ी
(b) धर्मानन्द गैरोला
(c) आशाराम नौटियाल
(d) तारादत्त गैरोला
Answer – (D)
तारादत्त गैरोला ने ‘गढ़वाल-यूनियन’ और ‘गढ़वाल हितकारिणी सभा’ की स्थापना की थी।
§ Q112. चीनी यात्री ह्वेनसांग ने कुमाऊँ
क्षेत्र को किस नाम से सम्बोधित किया ?
(a) कार्तिकेयपुर
(b) ब्रह्मपुर
(c) तालेश्वर
(d) पाण्डुकेश्वर
राज्यऔर स्थानीय प्रशासन
§ Answer –
(B)
ह्वेनसांग ने कुमाऊँ को ब्रह्मपुर नाम
से उल्लेखित किया था।
§ Q113. 1918
में देहरादून में ‘होमरूल लीग’ की एक शाखा किसने स्थापित की ?
(a) स्वामी सत्यदेव
(b) स्वामी दयानंद सरस्वती
(c) स्वामी विचारानंद सरस्वती
(d) तारादत्त गैरोला
Answer – (C)
1918 में देहरादून में होमरूल लीग की शाखा
स्वामी विचारानंद सरस्वती ने स्थापित की थी।
§ Q114.
1918 में किस स्थान पर बद्रीदत्त पाण्डे ने
महात्मा गांधी से भेंट की और कुली बेगार प्रथा से अवगत कराया ?
(a) दिल्ली
(b) कलकत्ता
(c) लखनऊ
(d) बम्बई
Answer – (B)
1918 में बद्रीदत्त पाण्डे ने बम्बई में
गांधी जी से मिलकर कुली बेगार प्रथा की जानकारी दी।
§ Q115. निम्न में से कौन सही सुमेलित नहीं है
?
(a) खटीमा काण्ड – 1 सितम्बर, 1994
(b) मुजफ्फरनगर काण्ड – 2 अक्टूबर, 1994
(c) मसूरी काण्ड – 3 सितम्बर, 1994
(d) काला दिवस – 1 सितम्बर, 1994
Answer – (C)
मसूरी काण्ड – 2 सितम्बर, 1994
§ Q116. टिहरी रियासत में अंग्रेजी शिक्षा की
शुरुआत किसके शासनकाल में हुई ?
(a) सुदर्शन शाह
(b) भवानी शाह
(c) प्रताप शाह
(d) नरेन्द्र शाह
Answer – (C)
भवानी शाह के शासन में टिहरी रियासत में
अंग्रेजी शिक्षा की शुरुआत हुई थी।
§ Q117. ‘कुमाऊँ परिषद’ का चौथा अधिवेशन किस स्थान पर हुआ था ?
(a) कोटद्वार
(b) हल्द्वानी
(c) काशीपुर
(d) अल्मोड़ा
Answer – (C)
कुमाऊं परिषद का चौथा अधिवेशन 1920 में काशीपुर में हरगोबिंद पंत की
अध्यक्षता में हुआ था।
§ Q118. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. परमार राजा फतेहशाह ने गुरु राम राय
को अपने राज्य में आमंत्रित किया ।
2. उन्होंने देहरादून में गुरुद्वारे के
निर्माण का स्वागत किया ।
3. उन्होंने चार गाँव – छायावाला, भूजनवाला, पंडितवाड़ी तथा घण्टावाला उन्हें भेंट
किये ।
नीचे दिए गए कूट में से सही उत्तर का
चयन कीजिए :
(a) केवल 2
(b) केवल 3
(c) 1 और 2
(d) 2 और 3
Answer – (C)
§ Q119.
1814 ई. के ‘अंग्रेज- गोरखा युद्ध’ के ‘देहरादून सैन्य अभियान’ में अंग्रेजी सेना का नेतृत्व किसने
किया ?
(a) ऑक्टर लोनी
(b) मेजर जनरल गिलेस्पी
(c) मेजर जनरल वुड
(d) मेजर जनरल मार्ले
Answer – (B)
1814 के गोरखा युद्ध में देहरादून पर आक्रमण
मेजर जनरल गिलेस्पी ने किया था।
§ Q120. वर्ष 2023 में निम्नलिखित में से कौन सा देश
विश्व में सोना का अग्रणी उत्पादक है ?
(a) चीन
(b) यू.एस.ए.
(c) कनाडा
(d) दक्षिण अफ्रीका
Answer – (A)
2023 में सोने का सबसे बड़ा उत्पादक देश चीन था, जिसने 370 टन सोने का उत्पादन किया था। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया और रूस का स्थान था।
Q121. शिवालिक श्रेणी मुख्यत किस प्रकार की सामग्री से निर्मित है ?
(a) आग्नेय चट्टानें
(b) संपिंडित चट्टानें
(c) असंपिंडित अवसाद
(d) कायांतरित चट्टानें
Answer – (C)
शिवालिक श्रेणियाँ मुख्यतः कंकड़, बजरी, बालू, मिट्टी जैसे असंपिंडित या कमजोर रूप से
संकुचित अवसादी (sedimentary) पदार्थों से बनी हैं। इसलिए यहाँ बार-बार भूस्खलन भी होते हैं।
Q122. ‘गढ़वाल-चित्रकला’ शैली के सन्दर्भ में निम्नलिखित में
से कौन सा/से कथन सही है/हैं ?
1. पृथ्वीपति शाह के दरबार में मई 1658 ई. में ‘श्यामदास’ और ‘हरदास’ श्रीनगर आये ।
2. कलाप्रेमी गढ़वाल नरेशों के दरबार में
उन्हें ‘तस्बीरदार’ का पद मिला ।
(a) केवल 1
(b) केवल 2
(c) 1 और 2
(d) उपरोक्त में से कोई नहीं
Answer – (C)
§ 1658 ई. में चित्रकार श्यामदास और हरदास
पृथ्वीपति शाह के दरबार, श्रीनगर (गढ़वाल) आए।
§ इन्हें ‘तस्बीरदार’ का पद मिला और गढ़वाल चित्रकला परंपरा
को समृद्ध किया।
Q123. ‘ट्रेल’ द्वारा 1833 ई. में किस स्थान पर ‘देशी चिकित्सकों’ की नियुक्ति की गई थी ?
(a) नैनीताल
(b) अल्मोड़ा
(c) देहरादून
(d) श्रीनगर
Answer – (B)
1833 में गॉर्डन ट्रेल ने कुमाऊँ में
स्वास्थ्य सेवाओं के लिए अल्मोड़ा में देशी चिकित्सकों की नियुक्ति की।
Q124. भारत में निम्न में से कौन सा पेट्रो रसायन उद्योग का सबसे बड़ा
केन्द्र है ?
(a) ट्राम्बे
(b) जामनगर
(c) रत्नागिरि
(d) वडोदरा
Answer – (B)
गुजरात का जामनगर रिलायंस रिफाइनरी के
कारण विश्व का सबसे बड़ा पेट्रोकेमिकल एवं रिफाइनरी कॉम्प्लेक्स है।
Q125. निम्न में से कौन सा बंदरगाह पश्चिमी तटीय रेखा के सहारे स्थित है ?
(a) नवाशेवा
(b) विशाखापट्टनम
(c) चेन्नई
(d) तूतीकोरीन
Answer – (A)
§ नवाशेवा (जवाहरलाल नेहरू पोर्ट)
महाराष्ट्र में पश्चिमी तट पर है।
§ अन्य विकल्प (विशाखापट्टनम, चेन्नई, तूतीकोरीन) पूर्वी तट पर हैं।
Q126. निम्नलिखित में से भारत की मुख्य भूमि का सही अक्षांशीय विस्तार कौन
सा है ?
(a) 6° 45′ उत्तर से 37°6′ उत्तर
(b) 6°4′ उत्तर से 36°7′ उत्तर
(c) 8° 4′ उत्तर से 36° 12′ उत्तर
(d) 8°4′ उत्तर से 37°6′ उत्तर
Answer – (D)
भारत के मुख्य भूमि का अक्षांशीय
विस्तार दक्षिण में कन्याकुमारी (8°4′) से उत्तर में कश्मीर (37°6′) तक है।
Q127. ट्रांस हिमालय का सबसे बड़ा हिमनद कौन सा है ?
(a) बिआफो
(b) सियाचिन
(c) बालटोरो
(d) हिसपार
Answer – (B)
सियाचिन ग्लेशियर ट्रांस हिमालय क्षेत्र
में सबसे बड़ा हिमनद है (लगभग 76 किमी लंबा)।
Q128. निम्न में से कौन सा वृक्ष सदाबहार वन प्रकार का नहीं है ?
(a) देवदार
(b) सिल्वर फर
(c) साल
(d) ब्लू पाइन
Answer – (C)
§ साल (Shorea robusta) नम पर्णपाती वन में पाया जाता है, सदाबहार वनों में नहीं।
§ देवदार, सिल्वर फर, ब्लू पाइन सदाबहार (coniferous
evergreen) वृक्ष हैं।
Q129. निम्नलिखित देशों में किसका रेलवे नेटवर्क घनत्व सबसे अधिक है ?
(a) कनाडा
(b) यू.एस.ए.
(c) रूस
(d) भारत
Answer – (B)
संयुक्त राज्य अमेरिका में रेलवे
नेटवर्क का घनत्व सबसे अधिक है।
Q130. निम्नलिखित में से झीलों का उनकी साइज के घटते क्रम में सही क्रम कौन
सा है ?
(a) विक्टोरिया, सुपीरियर, चिल्का, मिशीगन
(b) सुपीरियर, विक्टोरिया, मिशीगन, चिल्का
(c) मिशीगन, सुपीरियर, विक्टोरिया, चिल्का
(d) चिल्का, मिशीगन, सुपीरियर, विक्टोरिया
Answer – (B)
सुपीरियर झील सबसे बड़ी है, फिर विक्टोरिया, मिशीगन, और अंत में भारत की चिल्का झील।
Q131. संयुक्त राज्य अमेरिका का ग्रैंड कैनियन निम्नलिखित नदियों में से
किसके द्वारा निर्मित है ?
(a) सेंट लॉरेन्स
(b) मिसौरी
(c) ओहियो
(d) कोलोरेडो
Answer – (D)
अमेरिका का प्रसिद्ध ग्रैंड कैनियन
कोलोरेडो नदी द्वारा लाखों वर्षों के अपरदन से बना है।
Q132. निम्नलिखित ग्रहों में से कौन सा सूर्य के चारों ओर एक चक्कर पूरा
करने में सबसे अधिक समय लेता है ?
(a) शनि
(b) अरुण
(c) वरुण
(d) बृहस्पति
Answer – (C)
वरुण (Neptune) की कक्षा सबसे बाहर है; इसे सूर्य का एक चक्कर पूरा करने में
लगभग 165 पृथ्वी वर्ष लगते हैं।
Q133. कोपेन के जलवायु वर्गीकरण के अनुसार (Amw) जलवायु मुख्यत: भारत के किस भाग में
पायी जाती है ?
(a) उत्तरी-पश्चिमी भारत
(b) पश्चिमी तटीय प्रदेश
(c) थार मरुस्थल
(d) उत्तरी मैदान
Answer – (B)
§ Amw – ट्रॉपिकल मानसून क्लाइमेट, शुष्क सर्दी के साथ।
§ यह पश्चिमी तट (केरल, कर्नाटक) में पाया जाता है।
Q134. जैव-विविधता (बायो-डायवर्सिटी) शब्द दिया गया था :
(a) डब्ल्यू.जी. रोसेन
(b) टान्सले
(c) डार्विन
(d) डेविड
Answer – (A)
W.G. Rosen ने 1985 में पहली बार “बायोडायवर्सिटी” शब्द प्रयोग किया।
Q135. निम्नलिखित में से कौन सी स्थानीय पवन पूर्व-मानसून ऋतु के दौरान
केरल व तमिलनाडु के कुछ भागों को प्रभावित करती है ?
(a) लू
(b) आम्र-बौछार
(c) काल बैशाखी
(d) मिस्ट्रल
Answer – (B)
पूर्व मानसून में केरल व तमिलनाडु में
होने वाली वर्षा ‘आम्र बौछार’ कहलाती है क्योंकि यह आम के फलों को
पकने में मदद करती है।
Q136. सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए और दिए गए कूट का
उपयोग करके सही उत्तर का चयन कीजिए :
सूची-I
सूची-II
(राष्ट्रीय उद्यान)
(राज्य)
A. सिमलीपाल
1. कर्नाटक
B. इन्द्रावती
2. मध्यप्रदेश
C. कान्हा
3. छत्तीसगढ़
D. बांदीपुर
4. ओडिशा
कूट :
(a) A-4, B-3, C-2, D-1
(b) A-2, B – 4, C-1, D-3
(c) A-3, B-2, C-4, D-1
(d) A-1, B-3, C-2, D-4
Answer – (A)
Q137. उत्तराखण्ड के निम्नलिखित में से किस जनपद में सर्वाधिक कृषि भूमि है
?
(a) हरिद्वार
(b) उधमसिंह नगर
(c) देहरादून
(d) नैनीताल
Answer – (A)
Q138. निम्नलिखित में से हिमालय का कौन सा भाग मुख्य सीमान्त क्षेप और
मुख्य केन्द्रीय क्षेप के मध्य स्थित है ?
(a) शिवालिक क्षेत्र
(b) लघु हिमालयी क्षेत्र
(c) केन्द्रीय रवेदार क्षेत्र
(d) टेथिस हिमालयी क्षेत्र गये कूट से सही
उत्तर का चयन
Answer – (B)
लघु हिमालय (Lesser
Himalaya) मुख्य सीमान्त क्षेप (Main
Boundary Thrust) और मुख्य केन्द्रीय क्षेप (Main
Central Thrust) के बीच स्थित है।
Q139. उत्तराखण्ड में पशुपालन के सन्दर्भ में निम्न कथनों पर विचार कीजिये
तथा दिये कीजिये :
1. पशुपालन कृषि का एक अनुपूरक व्यवसाय
है ।
2. पर्वतीय क्षेत्रों में पर्यावरणीय
क्षरण से भेड़ पालन प्रभावित हुआ है ।
कूट :
(a) 1 एवं 2 दोनों
(b) केवल 2
(c) केवल 1
(d) न तो 1 न ही 2
Answer – (C)
Q140. निम्नलिखित में से कौन सा युग्म सही सुमेलित नहीं है ?
हवाई-अड्डे का नाम
–
जनपद
(a) नैनीसैणी
–
पिथौरागढ़
(b) गौचर
–
रुद्रप्रयाग
(c) चिन्यालीसौड़
–
उत्तरकाशी
(d) पन्तनगर
–
उधमसिंह नगर
Answer – (B)
गौचर एयरपोर्ट वास्तव में चमोली जनपद
में है, न कि रुद्रप्रयाग में।
Q141. सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिये तथा नीचे दिये गये
कूट में से सही उत्तर चुनिये :
सूची-I (वन्यजीव अभयारण्य)
–
सूची-II (अवस्थिति)
A. अस्कोट वन्यजीव अभयारण्य
–
1. उत्तरकाशी
B. बिनसर वन्यजीव अभयारण्य
–
2. नैनीताल
C. गोविन्द वन्यजीव अभयारण्य
–
3. अल्मोड़ा
D. नन्धौर वन्यजीव अभयारण्य
–
4. पिथौरागढ़
कूट :
(a) A-2, B-3, C-4, D-1
(b) A-3, B-4, C-2, D-1
(c) A-4, B-3, C-1, D-2
(d) A-1, B-2, C-3, D-4
Answer – (C)
Q142. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये और नीचे दिये गये विकल्पों में से
सही उत्तर चुनिये :
कथन 1 : उत्तराखण्ड जलवायु परिवर्तन के
प्रभावों के प्रति अत्यधिक संवेदनशील है ।
कथन 2 : उत्तराखण्ड में जलवायु परिवर्तन के
कारण जल संकट उत्पन्न हो रहा है और जैव-विविधता का ह्रास हो रहा है ।
(a) केवल कथन 1 सही है ।
(b) केवल कथन 1 सही है और कथन 2 गलत है।
(c) कथन 1 और 2 दोनों सही हैं।
(d) दोनों कथन गलत हैं ।
Answer – (C)
उत्तराखण्ड संवेदनशील है और जल संकट तथा
जैव विविधता ह्रास हो रहा है।
Q143. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये और दिये गये विकल्पों में से सही
उत्तर चुनिये :
कथन 1 : राज्य जलवायु परिवर्तन परिषद (SCCC), उत्तराखण्ड की स्थापना वर्ष 2011 में की गई ।
कथन 2 : उत्तराखण्ड जलवायु परिवर्तन कार्य
योजना (UAPCC) बनाने का उत्तरदायित्व
राज्य के राजस्व विभाग को दिया गया था ।
(a) केवल कथन 1 सही है ।
(c) दोनों कथन गलत हैं ।
(b) केवल कथन 2 सही है।
(d) दोनों कथन सही हैं ।
Answer – (A)
§ SCCC की स्थापना 2011 में हुई थी।
§ UAPCC का कार्य पर्यावरण विभाग का था, न कि राजस्व विभाग का।
Q144. निम्नलिखित में से कौन सा युग्म सही सुमेलित नहीं है ?
राष्ट्रीय उद्यान
स्थापना का वर्ष
(a) गोविन्द राष्ट्रीय उद्यान
– 1989
(b) राजाजी राष्ट्रीय उद्यान
– 1983
(c) कॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यान
– 1936
(d) गंगोत्री राष्ट्रीय उद्यान
– 1989
Answer – (A)
गोविन्द राष्ट्रीय उद्यान की स्थापना 1980 में हुई थी, 1989 में नहीं।
Q145. नीचे दो कथन दिये गये हैं, जिनमें से एक अभिकथन (A) है तथा दूसरा कारण (R) है । दिये गये कूट में से सही उत्तर
का चयन कीजिये :
अभिकथन (A) : उत्तराखण्ड वन और जैव-विविधता में
समृद्ध है ।
कारण (R) : धरातलीय बनावट और जलवायु मूलत: वन और
जैव-विविधता का निर्धारण करते हैं ।
कूट :
(a) (A) तथा (R) दोनों सत्य हैं, किन्तु (R), (A) की सही व्याख्या
नहीं करता है ।
(b) (A) तथा (R) दोनों सत्य हैं और (R), (A) की सही व्याख्या करता है ।
(c) (A) सत्य है, किन्तु (R) गलत है ।
(d) (A) गलत है, किन्तु (R) सत्य है ।
Answer – (B)
धरातलीय बनावट और जलवायु से वन और जैव
विविधता समृद्ध होती है, इसलिए उत्तराखण्ड समृद्ध है।
Q146. उत्तराखण्ड की निम्नलिखित नदियों का पश्चिम से पूर्व की ओर सही क्रम
कौन सा है ?
(a) यमुना, भिलंगना, अलकनन्दा ग
(b) गोरी, अलकनन्दा, भिलंगना, यमुना
(c) अलकनन्दा, भिलंगना, यमुना, गोरी
(d) भिलंगना, यमुना, गोरी, अलकनन्दा
Answer – (A)
पश्चिम में यमुना, फिर भिलंगना, फिर अलकनन्दा, और सबसे पूर्व में गोरी नदी है।
Q147. उत्तराखण्ड के निम्नलिखित भू-आकृतिक प्रदेशों का दक्षिण से उत्तर
दिशा की ओर सही क्रम क्या है ?
(a) लघु हिमालय, महान हिमालय, तराई, शिवालिक
(b) शिवालिक, लघु हिमालय, महान हिमालय, तराई
(c) तराई, शिवालिक, लघु हिमालय, महान हिमालय
(d) महान हिमालय, तराई, लघु हिमालय, शिवालिक
Answer – (C)
दक्षिण में तराई, फिर शिवालिक, फिर लघु हिमालय और उत्तर में महान
हिमालय।
Q148. भारत की जनगणना 2011 के अनुसार लिंगानुपात के अवरोही क्रम
में उत्तराखण्ड के निम्नलिखित जनपदों के समूहों में से कौन सा सही है ?
(a) अल्मोड़ा, रुद्रप्रयाग, टिहरी गढ़वाल, हरिद्वार
(b) टिहरी गढ़वाल, अल्मोड़ा, हरिद्वार, रुद्रप्रयाग
(c) अल्मोड़ा, हरिद्वार, रुद्रप्रयाग, टिहरी गढ़वाल
(d) हरिद्वार, रुद्रप्रयाग, अल्मोड़ा, टिहरी गढ़वाल
Answer – (A)
अल्मोड़ा का लिंगानुपात सबसे अधिक, हरिद्वार का सबसे कम है।
Q149. निम्नलिखित में से कौन सा युग्म सही सुमेलित नहीं है ?
खनिज
–
अवस्थि
(a) डोलोमाइट
–
देहरादून, पिथौरागढ़
(b) सोप स्टोन
–
चमोली, बागेश्वर
(c) ग्रेफाइट
–
अल्मोड़ा, नैनीताल
(d) सिलिका सैण्ड
–
पौड़ी गढ़वाल
Answer – (D)
सिलिका सैण्ड मुख्य रूप से हरिद्वार और
देहरादून में पाई जाती है, पौड़ी गढ़वाल में नहीं।
Q150. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये और नीचे दिये गये विकल्पों में से
सही उत्तर चुनिये :
कथन 1 : वनरावत पिथौरागढ़ जनपद के निवासी हैं
।
कथन 2 : वनरावत, वन विभाग द्वारा प्रतिबंधित किये जाने तक स्थानान्तरणशील कृषि करते
थे ।
(a) कथन 1 और कथन 2 दोनों सही हैं।
(b) केवल कथन 1 सही है तथा कथन 2 गलत है ।
(c) केवल कथन 2 सही है तथा कथन 1 गलत है ।
(d) दोनों ही कथन सही नहीं हैं ।
Answer – (A)
वनरावत पिथौरागढ़ के निवासी हैं और पहले
स्थानान्तरणशील खेती करते थे, जिसे बाद में वन विभाग ने प्रतिबंधित किया।
No comments:
Post a Comment